रायपुर | BIG BREAKING : चुनाव आयोग ने एक बार फिर SIR की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। यह राहत उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई है, जहां अब तक अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां दर्ज नहीं हो पाई थीं। इन राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इससे पहले फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर थी, जिसे आयोग दूसरी बार आगे बढ़ा रहा है।
जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में SIR की समयसीमा 14 दिन बढ़ाई गई है। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार को भी नई तारीखों का लाभ मिलेगा। पश्चिम बंगाल के लिए समय नहीं बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि केरल के लिए आयोग पहले ही तारीख बढ़ा चुका है।

