CG News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने में जमकर हंगामा; पुलिस बल तैनात

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चांपा थाने का घेराव कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की तबीयत खराब हुई थी और मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हुई। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

मृतक युवक की पहचान मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चांपा थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर शिव सहिस को उसके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप था कि उसके पास 20 लीटर देशी शराब मिली थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लेने के बाद रात करीब 10 बजे शिव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां से गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में शिव के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

वहीं पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। फिलहाल शव को जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में अतिरिक्त बल तैनात किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *