Dantewada Danteshwari Mandir: बस्तर की आराध्य देवी दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी मंदिर में 9 दान पेटियां खोली गईं, जिनसे कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपए नकद प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इससे पहले जुलाई 2025 में दान पेटियां (Danteshwari mandir Dan Peti) खोली गई थीं। करीब छह महीने बाद दोबारा दान पेटी खोली गई है। नगद राशि के साथ बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा देवी के नाम लिखे गए पत्र भी मिले हैं, जिनमें अपनी-अपनी मनोकामनाएं लिखी गई हैं। (दंतेश्वरी मंदिर दान पेटी खुली)

इन पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना के साथ एक अनोखी अर्जी भी सामने आई है। एक सरकारी कर्मचारी ने देवी मां से ऑफिस से छुट्टी दिलाने की प्रार्थना करते हुए पत्र लिखा है। उसने पत्र में छुट्टी नहीं मिलने से परेशान होने की बात कही है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुली दान पेटी
दान पेटियों को तय प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी (Danteshwari Temple Donation Box Opened) को खोला गया। नकद राशि के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। इनमें हार, चेन, अंगूठी, पायल, सिक्के सहित अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा। (Dantewada Maa Danteshwari Temple)
मंदिर विकास में होगा दान का उपयोग
मंदिर समिति के अनुसार दान में प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं में सुधार और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा। प्रशासन ने पूरी राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
