CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 3 फरवरी को बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राजधानी रायपुर में पारा 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया है। जनवरी के अंतिम दिनों में आए पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का दायरा और सिमटेगा और सुबह के समय ही हल्की ठंड महसूस होगी।

CG Weather Update:

पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री और रायपुर में 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं दिन के अधिकतम तापमान भी उत्तरी इलाकों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर पहुंच चुके हैं।

3 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा 2 और 5 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसके प्रभाव से 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जबकि 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *