छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के जंगल में एक युवक की लाश नग्न हालत में मिली है। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक ग्राम गांधीगढ़ क्षेत्र के जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक की नग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली । जब ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, इस दौरान उन्होंने शव को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और आस पास के लोगो को सूचना दी इसके बाद पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया। तब पता चला कि लाश करीब सप्ताह भर पुरानी होगी और वह पूरी तरह सड़-गल चुकी थी.
फ़िलहाल पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है ,साथ में आस पास के गाँव में पूछ ताछ जारी है.युवक की पहचान नहीं हो सकी है और मौत का कारण अज्ञात माना जा रहा है.पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकता है .
