Janjgir Champa Farmer Video: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से परेशान एक किसान ने मोबाइल टावर पर चढ़कर (Janjgir Champa Farmer Climbed Tower) विरोध किया। किसान के इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (धान टोकन नहीं कटने से किसान टावर पर चढ़ा)

जानकारी के अनुसार, ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गड़ेवाल पिछले कई दिनों से धान बिक्री के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान था। अपनी समस्या को लेकर वह लगातार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं मिलने से मानसिक रूप से टूट गया। इसी तनाव में आकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या (Janjgir Champa Farmer Suicide Attempt) का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन को सूचना मिलने पर तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी किसान को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। (टावर पर चढ़ा किसान किसान ने किया विरोध)
ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी में टोकन कटौती को लेकर किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर समाधान नहीं मिलने से किसान मानसिक तनाव में हैं।
देखिए वीडियो –
