Bilaspur Fire News: चलती पिकअप में लगी आग, गाड़ी जलकर खाक

Bilaspur Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती मिनी पिकअप में अचानक आग लग गई। गाड़ी में धुआं उठता देख ड्राइवर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा की बताई जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद गाड़ी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह धू-धूकर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच कई लोग आग की वीडियो बनाते नजर आए।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *