Diwali 2025: कब है दिवाली, 20 या 21 अक्टूबर? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Diwali 2025: दीपावली को लेकर इस बार लोगों में भ्रम की स्थिति है कि 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को ही मनाई जाएगी। (Diwali 2025 Date)

द्रिक पंचांग के मुताबिक, अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। चूंकि अमावस्या तिथि का प्रभाव 20 अक्टूबर की शाम को रहेगा, इसलिए उसी दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाएगा। (Kab Hai Diwali)

 

 

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja muhurat)

शाम 7:08 मिनट से रात 8:18 मिनट तक

यह अवधि प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग है, जो मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *