JOB NEWS CHATTISAGRH: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अवसर , 19 मार्च को लगेगा प्लेसमेंट कैंप 659 पदों पर भर्ती 

JOB NEWS CHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. 19 मार्च को यानी कल कलेक्टोरेट परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में दुर्ग, कांकेर और रायपुर के निजी संस्थानों द्वारा 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 10 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा. इस प्लसेमेंट कैंप के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सहायक सुपरवाईजर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस प्लेसमेंट कैंप में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं.

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *