RAIPUR NEWS: अभनपुर-राजिम नई रेललाइन पर जल्द सक्ती है ट्रेन, रेलवे सेफ्टी आयुक्त से मिली हरी झंडी

 नया रायपुर होकर राजिम तक ट्रेन सेवा शुरू करने का कार्य जारी है.सालभर पहले से मंदिर हसौद से केंद्री तक 20 किमी का परिक्षण हो चुका है.सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बृजेश कुमार मिश्रा ने आज इस नई ब्राड गेज रेलवे लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने अभनपुर स्टेशन, स्टेशन केबिन पैनल रूम यार्ड का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की.आयुक्त मिश्रा ने निरीक्षण टीम के साथ इस नई लाइन का अभनपुर स्टेशन से राजिम स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन व निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इसके पश्चात राजिम स्टेशन से अभनपुर स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से 110 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *