CG Tower Drama: बॉयफ्रेंड की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CG Tower Drama: बॉयफ्रेंड की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CG Tower Drama: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।tcw

बॉयफ्रेंड की शादी से नाराज थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की कोल्हनझरिया गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। इसी वजह से वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टॉवर पर ही बैठी रही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर लगातार युवती से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया।

CG Tower Drama: बॉयफ्रेंड की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश दी और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जांच जारी

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से नाबालिग बालिका को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *