CG BIG BREAKING : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इस दिन से होंगे एग्जाम

CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इ CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इस दिन से होंगे एग्जामस दिन से होंगे एग्जाम

रायपुर | CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार पंजीयन के आंकड़ों में दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। कक्षा 10वीं में छात्रों की संख्या कम हो गई है, जबकि 12वीं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में 10वीं के छात्र 11,478 कम दर्ज किए गए हैं। इस बार कक्षा 10वीं में कुल 3,23,705 पंजीयन हुए हैं, जिनमें 3,16,947 नियमित और 6,758 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5,011 कम छात्र संतुलन में आए हैं। इसके मुकाबले कक्षा 12वीं में कुल 2,46,889 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 2,39,314 नियमित और 7,575 प्राइवेट शामिल हैं। 12वीं में इस बार पिछले साल से 6,467 ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

 

 

इस साल बोर्ड परीक्षाएं समय से पहले शुरू होने जा रही हैं। पहले परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होती थीं, लेकिन इस बार इन्हें एक सप्ताह पहले कर दिया गया है। 2025 की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। समय पहले कर दिए जाने के कारण प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी इस बार 10 दिन पहले यानी 1 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। माशिमं द्वारा इन परीक्षाओं के लिए समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।
लगभग 10 साल बाद इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप 10वीं और 12वीं दोनों में नया ब्लूप्रिंट लागू किया जा रहा है। नए पैटर्न में हर विषय में 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न और कक्षा 11वीं–12वीं में प्रोजेक्ट वर्क अनिवार्य रखा गया है। पहले 100 अंकों की परीक्षा होती थी, लेकिन अब इसे 80 अंक सिद्धांत और 20 अंक प्रोजेक्ट के आधार पर बांटा गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी। पिछले वर्ष की बात करें तो 10वीं का परिणाम 76.53% और 12वीं का परिणाम 81.87% रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *