Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसें थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला राजधानी रायपुर (Raipur Truck Accident) से सामने आया है, जहां तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। (रायपुर ट्रक ने युवक को कुचला)
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा (Telibandha Truck Accident) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। (तेलीबांधा ओवरब्रिज ट्रक एक्सीडेंट)
पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


