CG BREAKING : चटपटा मोमोज बना जी का जंजाल, खाते ही बिगड़ी 20 लोगो की तबियत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG BREAKING : चटपटा मोमोज बना जी का जंजाल, खाते ही बिगड़ी 20 लोगो की तबियत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

धमतरी | CG BREAKING :  सड़क  पर  एक छोटा सा ठेला देखकर मन उसकी तरफ खिचता हुआ चला जाता है.  और अक्सर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है जब वो मोमोज का नाम सुनते हैं। सड़क किनारे लगने वाली छोटी-छोटी दुकानों पर लोग शाम होते ही चटपटा स्वाद लेने पहुंच जाते हैं। लेकिन धमतरी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों को मोमोज खाने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

 

धमतरी के मगरलोड इलाके में मोमोज खाने के बाद 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। इन लोगों को तेज पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच लोगों की तबियत लगातार बिगड़ती गई।

 

 

डॉक्टरों ने बताया कि बीमार हुए लोगों में 18 साल से कम उम्र के 13 बच्चे शामिल हैं, जबकि बाकी वयस्क हैं। सभी ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मेघा चौक में बैंक के पास लगने वाली एक मोमोज की दुकान से मोमोज खाया था। खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों की हालत खराब हो गई और उन्हें मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करना पड़ा।

 

 

 

स्वास्थ्य केंद्र की ओर से दुकानदार को फिलहाल मौखिक रूप से मोमोज बेचने से मना कर दिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। बीमार हुए लोग आसपास के कई गांवों के बताए जा रहे हैं और इलाज अभी भी जारी है।

 

 

ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपको डरा नही रहा है. लेकिन आपको सतर्क कर रहा है. सावधान रहे और ज्यादा बहार का खाने से बचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *