Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शहर के सिल्लूबाड़ी शिवनगर इलाके में युवती को लेकर पुराने विवाद में युवक ने चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

आजाद चौक निवासी अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाडी शिवनगर से गुजर रहा था। इस दौरान उसको राहुल यादव दिखा। राहुल यादव और अजय के बीच युवती को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान राहुल ने चाकू निकालकर अजय को मार दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद अजय ने परिजनों और पुलिस में शिकायत दी। अजय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि आजाद चौक निरीक्षक ने की है।
