Raipur Accident: रायपुर में ट्रक ने स्कूटी को 25 मीटर घसीटा, हुए कई टुकड़े, पिता-पुत्र की…

Raipur Accident

Raipur Accident: Dharsiwa: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर शुक्रवार देर रात धनेली छोकरा नाला पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, लेकिन स्कूटी ट्रक के पहियों में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा इसलिए और गंभीर हो गया क्योंकि घटना के बाद ट्रक पर तीन अलग-अलग नंबर प्लेट लगी होने का मामला सामने आया। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

स्कूटी ट्रक में फंसी

जानकारी के अनुसार, सांकरा निवासी राजू जैन अपने बेटे के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी ट्रक के पहियों के बीच फंस गई और घसीटते हुए काफी दूर तक चली गई। हादसे में स्कूटी पूरी तरह टूट गई, जबकि पिता-पुत्र सुरक्षित बच गए। हालांकि बेटे को हल्की चोटें आई हैं।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

ट्रक पर लगी थीं 3 नंबर प्लेट

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जैन समाज के लोगों ने देखा कि ट्रक पर एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग नंबर दर्ज थे। दो नंबर आगे की ओर और एक नंबर ट्रक के केबिन के पीछे लिखा गया था। इस खुलासे ने पुलिस और स्थानीय लोगों को चौंका दिया।

सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *