Dhamtari Accident : सावन माह आखिरी सोमवार पर रुद्रेश्वर मंदिर (Rudreshwar Temple) जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलीनसक्ति गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह तीनों कांवरिए रुद्रेश्वर मंदिर जल चढ़ाने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो कांवरियों की मौके पर ही मौत (2 Kanwariya Death Dhamtari Telinsakti) हो गई, जबकि एक घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

