RTE Fees CG: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत फीस प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार (18 अप्रैल) को प्रदेश के 5 हजार से अधिक निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहे, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। (छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल बंद)
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के आह्वान पर यह बंदी की गई। इससे पहले 17 अप्रैल को स्कूल संचालकों, शिक्षकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। (RTE Admission 2026)
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन जल्द ही आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी नहीं करता, तो लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन 1 मार्च से जारी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
14 साल से नहीं बढ़ी फीस (Chhattisgarh private schools closed)
संघ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन के अनुसार, पिछले 14 वर्षों से आरटीई के तहत मिलने वाली राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वर्तमान में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 7,000 रुपए और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 11,400 रुपए प्रति छात्र दिए जाते हैं, जबकि स्कूल संचालन की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे निजी स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। (RTE फीस विवाद छत्तीसगढ़)
मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन
स्कूल संचालकों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर अब आंदोलन को तेज करना पड़ा है। संगठन ने संकेत दिए हैं कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित किया गया है, ऐसे में स्कूल बंद रहने से छात्रों को अतिरिक्त छुट्टी जैसी स्थिति बन गई है।
मान्यता निरस्त करने का दिया निर्देश
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से किए जा रहे असहयोग आंदोलन पर सरकार की नजर है। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सीएम साय ने स्कूलों की मान्यता निरस्त करने का निर्देश जारी किया है।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आरटीई के तहत पात्र छात्रों को प्रवेश संबंधित स्कूलों में दिलाने के लिए कहा गया है। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि, आरटीई के तहत प्रति छात्र जितना खर्च होता है, स्कूल एसोसिएशन उससे कम मांग रहा है। मांग पूरी नहीं होने की वजह से स्कूलों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
CG RTE fees Issue: छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल !




