Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में वाल्टियर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। (रायपुर रेलवे ट्रैक युवक लाश)
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। (लाभांडी रेलवे ट्रैक अज्ञात युवक की लाश)


