CG RTE fees Issue: छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल !

CG RTE fees Iss

CG RTE fees Issue: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर निजी स्कूलों का विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 17 और 18 अप्रैल को बड़े फैसले लेते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।

tcw

18 अप्रैल को प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

एसोसिएशन के अनुसार 17 अप्रैल को प्रदेशभर के सभी निजी स्कूलों के संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 18 अप्रैल को राज्य के सभी प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

हर छात्र होने वाले खर्च को सार्वजनिक करे

एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले खर्च को सार्वजनिक किया जाए, ताकि RTE के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का सही निर्धारण हो सके।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 से अब तक प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है, जिससे निजी स्कूलों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने सरकार से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में गर्मी छुट्टी का ऐलान, 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *