Bilaspur Duplicate Cigarette: बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त

Bilaspur Duplicate Cigarette

Bilaspur Duplicate Cigarette: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी, जिसे ITC लिमिटेड की टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ लिया।

tcw

कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की चार कार्टून सिगरेट जब्त की गई है। आरोपी शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में नकली सिगरेट सप्लाई कर रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ITC की दिल्ली टीम को पहले से ही शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई की सूचना मिली थी। टीम ने बिलासपुर पहुंचकर पान ठेलों और दुकानों से सैंपल लिए, जहां जांच में सिगरेट नकली पाई गई।

ग्राहक बनकर निगम कॉलोनी पहुंची टीम

जिसके बाद टीम के सदस्यों ने ग्राहक बनकर सिगरेट की डिमांड की। इस दौरान कारोबारी ने उन्हें महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी के पास बुलाया। जहां थोक सप्लायर रोशन चंदानी की फर्म में आने की जानकारी दी।

इस पर टीम के सदस्य सीधे रोशन चंदानी की दुकान पहुंच गए। टीम के सदस्यों ने यहां सिगरेट की जांच की और ओरिजनल पैकेट और स्टिक से मिलान किया। जिसमें दुकान का माल नकली निकला।

5 लाख का सिगरेट जब्त

इसके बाद टीम के सदस्य सिविल लाइन थाने पहुंचे। जब्त माल को भी थाने ले जाया गया। यहां देर रात तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। टीआई एसआर साहू ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है, जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

रोजाना खपा रहे थे 2 लाख नकली सिगरेट

बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह कारोबार रोजाना 2 लाख रुपए से ज्यादा का है। वहीं, असली और नकली की पहचान पैक की प्रिंटिंग, होलोग्राम, कोड, स्टिक की बनावट और स्वाद से की जाती है। शहर के छोटी दुकानों में यहां से सिगरेट की सप्लाई की जाती है।

थाने में लगी कारोबारियों की भीड़

शहर में नकली सिगरेट का खेप पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही कारोबारी रोशन चंदानी के परिचित व्यापारी सिविल लाइन थाना पहुंचने लगे। देर रात तक यहां व्यापारियों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारी उसे छोड़ने के लिए दबाव भी बना रहे थे।

असली और नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट की पहचान

• पैक की प्रिंटिंग और होलोग्राम
• आईटीसी का लोगो और सुरक्षा कोड
• सिगरेट स्टिक की बनावट
• तंबाकू की क्वालिटी और महक
• स्वाद बिल्कुल अलग और धुएं से जलन कम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *