हाथी ने सूंड से पटक पटक कर ग्रामीण को मार डाला,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. सुबह हाथी ट्रैकर का दल ने ग्रामीण की लाश देखी, तो मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी. जहां मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक बायसी का रहने वाला भगत राम राठिया (50) गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकला और आमगांव बीट के 372 RF की ओर कहीं जा रहा था. तभी अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया. हाथी ने ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर मार डाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *