कार में जिन्दा जलने वाले ड्राईवर की हुई शिनाख्त 

कोरबा में पसान के कारीमाटी मार्ग पर पेड़ से टकराने के बाद कार में जलकर मृत व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है.मृत व्यक्ति शहर के सीतामणी का रहवासी था.ढांचे में तब्दील कार के चेचिस नंबर से परिवहन विभाग से मालिक की जानकारी जुटा पुलिस ने शिनाख्त की. पसान थाना अंतर्गत कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर कारीमाटी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे राहगीरों ने जली हुई कार और ड्राइविंग सीट पर नर कंकाल हो चुकी लाश को देखा था.

इसमें कार मालिक सीतामणी (कोरबा) निवासी 45 वर्षीय भुवन महंत होने का पता चला. कोतवाली पुलिस के माध्यम से भुवन महंत के घर से जानकारी ली तो उसके द्वारा बनारस जाने की बात कहकर 2-3 दिन पहले घर से निकले होने का पता चला. पुलिस ने परिजन को घटनास्थल बुलाया तो उन्होंने कंकाल को देखकर भुवन महंत के रूप में शिनाख्त की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *