Raipur Commissionerate: दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकता है कमिश्नरेट सिस्टम, 15 अगस्त को CM कर सकते हैं ऐलान

CG Cabinet Meeting

Raipur Commissionerate: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रदेश में पुलिसिंग को लेकर दो बड़े ऐलान कर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दुर्ग या बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने और रायपुर में कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले को इसके तहत लाने को लेकर है।

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में यह व्यवस्था लागू हो गई। अब इसके अगले विस्तार की घोषणा स्वतंत्रता दिवस के मंच से होने की संभावना है।

CG Police Transfer

दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकता है कमिश्नरेट

राज्य में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक शहर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का ऐलान 15 अगस्त को किया जा सकता है। दोनों ही शहरों में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए कमिश्नरेट व्यवस्था की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि सरकार दोनों शहरों में एक साथ यह व्यवस्था लागू करने का ऐलान करेगी या पहले किसी एक शहर से इसकी शुरुआत होगी। अंतिम तस्वीर मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद ही साफ होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *