RAIGARH CRIME NEWS:डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी, पड़ोसी निकला माँ-बेटी का कातिल 

 RAIGARH CRIME NEWS: रायगढ़ के पुसौर में माँ बेटी के मर्डर के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है.पड़ोसी ही मां-बेटी का हत्यारा निकला.जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक मृतका पूर्णिमा से परेशान था.जानकारी के अनुसार शुभम के साथ पहले पूर्णिमा का प्रेम प्रसंग था,इसके बाद दोनों अलग हो गये,लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से पैसे माँगा करती थी.जिससे परेशान होकर शुभम ने पूर्णिमा की हत्या करने की योजना बनाई.

सोमवार की देर रात छत के रास्ते से वह घर में घुसा. लकड़ी से पहले युवती के सिर पर मारा, लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला के जाग गई.उसने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में बैट से भी उनके सिर पर मारा. सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई.सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी दोनों की लाश को छत से नीचे फेंककर भाग गया. फिलहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *