छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुँए में गिरकर 12 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.बच्ची नहाने के लिए कुँए से पानी निकाल रही थी इस दौरान दौरान बाल्टी का भार उसके ज्यादा हो गया और संतुलन बिगड़ने से वह कुँए में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई.यह घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खलारी का है.बुधवार दोपहर 12 बजे 6वीं कक्षा की छात्रा योगिता साहू अपने घर के बाड़ी में नहाने गई थी. पानी निकालने के दौरान बाल्टी खींचते हुए सीधे कुएं में जा गिरी. दो घंटे तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की.
जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो परिजनों ने लोहे के हुक वाले बाल्टी निकालने के काटे से कुएं में तलाश शुरू की. इसी दौरान काटे में बच्ची के सिर के बाल और कपड़े का एक हिस्सा फंसा मिला. जिसके बाद उसे बहार निकाला गया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
