OPERATION SINDOOR : भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.इसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इनमें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर हाफिज अब्दुल मलिक भी शामिल हैं.भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’. ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी.
आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी. इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की.
इस कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी लिखा कि, सबका बदला लिया जाएगा.छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है जिससे वो कभी भूल नहीं पाएंगे और फिर कभी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेंगे. ना उनके पास पानी है, ना ही खाना, क्योंकि मोदी जी ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है और पाकिस्तान से आयात निर्यात पर भी रोक लगा दी है. पूरी दुनिया देख रही है कि भारत अपने दुश्मनों को कैसे जवाब देता है.
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने २२ अप्रैल को हमला कर दिया, जिसमे 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, ये पर्यटक देश के अलग अलग राज्यों से पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने गये थे. जिनमे पर्यटकों ने अपने प्रियजनों को खो दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरे हिंदुस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला. बता दें आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी जान चली गई थी ,जो अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गये थे.
