Bilaspur Girls Hostel Suicide: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंड्री स्थित एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में डीफार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Bilaspur Suicide)
मृतका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले (Yamini Koshle Suicide Girls Hostel Pendri Bilaspur) के रूप में हुई है, जो संदीपनी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (Bilaspur D Pharmacy Student Suicide)
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।
