CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में सबसे कम 13.6 डिग्री तापमान, अगले दिनों में और गिरेगा पारा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सरगुजा और बस्तर संभाग सहित प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। वहीं, दिन के समय अब भी हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

अगले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में रात का तापमान 17 डिग्री रहा, जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।

CG Weather Update

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आज लो प्रेशर बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ सकता है और आगे चलकर मजबूत भी हो सकता है।

हालांकि फिलहाल इस मौसम प्रणाली का छत्तीसगढ़ पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *