Raipur News: स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक बदले गए, SCERT में मिली नई जिम्मेदारी

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में बदलाव करते हुए विशेष सहायक ब्रजेश कुमार बाजपेई को कार्यमुक्त कर दिया है। इस संबंध में राज्य शासन ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया था, जो अब सार्वजनिक हुआ है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, ब्रजेश कुमार बाजपेई मूल रूप से राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें विभागीय कार्यों के संचालन के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री की निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

SCERT में उप संचालक बनाए गए

राज्य शासन ने अब उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करते हुए प्रतिनियुक्ति पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), शंकर नगर रायपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

29 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश पर उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग और मंत्री की निजी स्थापना में हुए इस प्रशासनिक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *