Raipur Breaking: रायपुर में मिला मां-बेटे के शव, बंद कमरे से आ रही थी तेज बदबू

Raipur Breaking: रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में किराये के मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे के अंदर अलग-अलग स्थान पर मिले। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर मिला। घटना छोटा अशोक नगर की है।

Raipur Breaking: रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में किराये के मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे के अंदर अलग-अलग स्थान पर मिले। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर मिला। घटना छोटा अशोक नगर की है।

जानकारी के अनुसार, कमरे का दरवाजा पिछले 3-4 दिनों से बंद था। जब आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मां-बेटे के शव मिले। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार साल से किराये के मकान में रह रहे थे

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जयजी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख देशमुख के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब चार वर्षों से दिलीप मंडल के मकान में किराये से रह रहे थे। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।

 

बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। कमरे का दरवाजा लगातार बंद था। जब तेज बदबू आने लगी तो लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस फिलहाल आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *