Durg Chakubaji: 20 से 25 अज्ञात हमलावरों ने युवक का चाकू गोदकर मर्डर, लाठी-सब्बल से हमला; दो गंभीर

Durg Chakubaji

Durg Chakubaji: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।tcw

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्त राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार देर रात केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान घात लगाए बैठे 20 से 25 अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक युवती से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने तीनों युवकों पर चाकू, लाठी और सब्बल से जोरदार हमला कर दिया। हमले में जितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। रातभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में शामिल 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *