Durg Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र के पंदर ग्राम पंचायत की है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय अरुण कुमार साहू (Arun Kumar Sahu Suicide Pander Village) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुम्हली, जामगांव का निवासी था।जानकारी के मुताबिक, पंदर ग्राम पंचायत के खेल मैदान के पास स्थित बरगद पेड़ पर युवक का शव लटका मिला।
सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक बाइक, पर्स, मापने की टेप और माचिस बरामद की है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
