ANTI NAXAL OPERATION 2025:बीजापुर के कर्रेगुटा पहाड़ी में मुठभेड़ जारी , अब तक 22 से ज्यादा नक्सली ढेर 

ANTI NAXAL OPERATION 2025: बीजापुर के कर्रेगुटा पहाड़ी में पिछले 16 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है , जिसमें अब तक के 22 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं, और अभी भी लगातार मुठभेड़ जारी है. बड़ी संख्या में नक्सलियों के ठिकानों से गोला बारूद और हथियार बरामद किये गये है.

दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया था. मौके से शव और हथियार को बरामद कर लिया गया. पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस ऑपरेशन को बीजापुर के इतिहास में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन माना जा रहा है.पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.इलाके में लगातार सर्चिंग जारी है.सभी शवों को हेलिकॉप्टर और वाहनों की मदद से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है.

गृहमंत्री अमित शाह का दावा 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया है. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं. हर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे रहे हैं. वहीं पिछले करीब डेढ़ साल में बस्तर में ही 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. अब बड़े नक्सली लीडरों को घेरा जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *