RAIPUR CRIME NEWS: संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका 

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर के शंकर नगर एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली है.जिससे इलाके में हडकंप मच गया है.आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर कर जांच में जुट गई है.पुलिस के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है.पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक मोटरसाइकिल भी मिली है.जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है.मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का निवासी था. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *