चरित्र शंका में पति ने पत्नी की टांगी से काटकर कर दी हत्या 

सरगुजा जिले के मैनपाट से एक बड़ा खौफनाक मामला सामने आया है.एक पति ने अपनी पत्नी के चैत्र के शक में गला काटकर हत्या कर दी और भाग निकला. घटना बुधवार दोपहर की है. जब बच्चे वापस घर पहुंचे तो उन्हें हत्या की जानकारी मिली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, नर्मदापुर के खालपारा में टेलसाय माझी (40 साल) का बुधवार दोपहर अपनी पत्नी मुडाई माझी (38 साल) से विवाद हुआ. विवाद के दौरान दोनों नशे की हालत में थे. विवाद बढ़ने पर टेलसाय माझी ने टांगी से मुडाई माझी के गले पर जोरदार वार कर दिया. टांगी के वार से मुडाई माझी का गला कट गया. वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई.

मृतका के तीन बच्चे हैं, जो दोपहर में रिश्तेदारों के घर गए थे. एक बच्चा शाम करीब पांच बजे वापस घर पहुंचा तो घर के बरामदे में मुडाई माझी का शव पड़ा था और चारों ओर खून फैला हुआ था. मां का शव देखकर बच्चा रोने लगा तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली. सूचना शाम पांच बजे कमलेश्वरपुर पुलिस को मिली.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की. उसे हिरासत में लिया गया है. देर शाम तक घटनास्थल पर जांच जारी थी. मृतका के तीन बच्चों में बेटी करीब 14 वर्ष की है और दो बेटे करीब 11 और 9 साल के हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *