CG Rape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से रिश्तों को तारतार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद मां ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है।
CSP राहुल बंसल ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है।
