CG Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तोरवा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निलेश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध और शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने आरोपी युवती को एक होटल लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का आश्वासन देता रहा और इसी भरोसे में उसने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
