Raipur Holiday: रायपुर में कल देवउठनी एकादशी पर छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Raipur Holiday: देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। वहीं, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए भी छुट्टी का आदेश जारी किया है।

इस आदेश के बाद कल पूरे रायपुर जिले के शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश मंत्रालय, नवा रायपुर सहित रायपुर शहर और जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा।

बैंक, कोषालय और उपकोषालय रहेंगे खुले

स्थानीय अवकाश के बावजूद बैंक, कोषालय और उपकोषालय इस दायरे में शामिल नहीं होंगे। इन संस्थानों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *