रायपुर । Raipur Breaking:
राजधानी रायपुर के आरडीओ कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती की पहचान यामनी ध्रुव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पंडित गिरजाशंकर स्कूल में पढ़ने वाली यामनी को प्रिंसिपल ने प्रेम प्रसंग के मामले में फटकार लगाई थी।
बताया जा रहा है कि स्कूल के एक टीचर ने भी उसे डांटा था, जिसके बाद प्रिंसिपल ने उसे टीसी थमा दी। इस बात से तनाव में आई छात्रा ने घर लौटकर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।
