Mahasamund News: प्राचार्य की कार धोते छात्रों का वीडियो वायरल, प्राचार्य बोले – “मुझे जानकारी नहीं”

Mahasamund News

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। पिथौरा ब्लॉक के मोहगांव शासकीय हाईस्कूल का एक वीडियो वायरल (Mohgaon High School video viral) हुआ है, जिसमें छात्र स्कूल परिसर में प्राचार्य की कार धोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कार हाईस्कूल प्राचार्य जगदीश कुमार की बताई जा रही है।

महासमुंद स्कूल कार धुलाई

शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत स्कूलों में छात्रों से किसी तरह का निजी काम कराना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बच्चों से कार धुलवाने जैसी घटनाएं सामने आना गंभीर सवाल खड़ा करती हैं।

Mohgaon High School video viral

 

प्राचार्य की कार धोते छात्र (Students washing principal’s car)

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र स्कूल परिसर में ही प्राचार्य कक्ष के सामने वाहन की धुलाई कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि इस घटना की जानकारी न तो संकुल समन्वयक और न ही संकुल प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इससे पहले भी यह स्कूल सुर्खियों में आया था, जब संकुल समन्वयक ने छात्रों को डंडे से पीटा था।

प्राचार्य बोले – “मुझे जानकारी नहीं”

इस मामले में प्राचार्य जगदीश कुमार ने कहा, वाहन मेरा निजी है, लेकिन मैंने बच्चों से इसे धुलवाने को नहीं कहा। इस घटना की जानकारी मुझे नहीं है।

Students washing principal’s car

विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक नरेश पटेल ने माना कि यदि बच्चों से कार धुलवाई गई है तो यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्वीकार किया कि संकुल प्रभारी और समन्वयक ने उन्हें भी अब तक इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने कहा, मुझे वीडियो भेजें, तत्काल जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *