छत्तीसगढ़ में BNI जोश 2025 का भव्य आयोजन: देशभर से आए डायरेक्टर्स, बिजनेस लीडर्स ने साझा किए अनुभव

Raipur : BNI रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट “जोश 2025” का शुभारंभ शनिवार सुबह ओपन नेटवर्किंग से हुआ। यह आयोजन व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, कोरबा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए BNI के वरिष्ठ डायरेक्टर्स, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स और सदस्य शामिल हुए।

बिजनेस सक्सेस स्टोरीज़ बनी प्रेरणा का स्रोत

इस आयोजन में विभिन्न BNI चैप्टरों द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता दी गई और सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कई चैप्टर्स की बिजनेस सक्सेस स्टोरीज़ को साझा किया गया, जो नए उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए जीवंत प्रेरणा रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया और दर्शकों को आनंदित कर दिया। व्यवसायिक वातावरण में रचनात्मकता का यह संगम सभी के लिए स्मरणीय रहा।

पैनल डिस्कशन में साझा की गई रणनीतियाँ

कॉर्पोरेट कनेक्शन और बड़े उद्योगपतियों के साथ आयोजित पैनल डिस्कशन ने उपस्थित सभी व्यवसायियों को नेटवर्किंग, ग्रोथ और स्केलिंग बिजनेस के नए दृष्टिकोणों से अवगत कराया। इससे BNI के सदस्यों को नए व्यापारिक अवसरों को समझने और अपनाने में सहायता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *