CG Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो की मौत, बेटा घायल

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार जुगानी कैंप के पास सड़क डिवाइडर से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, उनकी पत्नी शर्मिला सरकार (जो नगर पालिका में पदस्थ थीं), और उनका पुत्र रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में शर्मिला सरकार और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जैनेंद्र ठाकुर का पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *