CG Crime: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या; इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को आपसी रंजिश का एक मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती की है। हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई बहस

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बहस हुई जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने 24 वर्षीय सुमित बांधे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश बनी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बीते कुछ दिनों से आपसी रंजिश चल रही थी, जो आखिरकार इस दर्दनाक घटना का कारण बनी। पुलिस इस रंजिश की गहराई से जांच कर रही है। झगड़े में और कौन-कौन शामिल था, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *