नई दिल्ली। BIG NEWS : अब जलेबी की मिठास और समोसे की चटपटाहट के साथ सेहत की चेतावनी भी मुफ्त में मिलेगी। केंद्र सरकार ने देश के बड़े अस्पतालों और संस्थानों को एडवाइजरी जारी की है कि वे ‘तेल और शक्कर बोर्ड’ लगाएं। AIIMS नागपुर समेत कई संस्थानों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
इस आदेश के बाद अब स्टॉल लगाने वाले वेंडर्स को बताना होगा कि उनका नाश्ता कितना नुकसानदायक है। कितना तेल, कितनी शक्कर और क्या-क्या मिला है – ये सब लिखकर लगाना होगा।
सरकार का मकसद साफ है, लोगों को बताना कि ये जंक फूड सिगरेट जितना खतरनाक हो सकता है। आने वाले वक्त में लड्डू, वड़ा पाव, पकौड़े जैसे देसी फास्ट फूड के साथ भी चेतावनी के बोर्ड दिखेंगे, जो खाते वक्त आपको थोड़ा सोचने पर मजबूर करेंगे।
अब देखना होगा कि लोग चेतावनी पढ़कर जलेबी छोड़ते हैं या मिठास के आगे Warning Sign भी फीका पड़ जाएगा।
