CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, दुर्ग सबसे ठंडा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद आगामी तीन दिनों में रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ, जिससे दुर्ग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *