Bilaspur News: नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, शिक्षकाें और बच्चों के सामने शर्ट उतारकर बैठा, VIDEO वायरल

Bilaspur News:

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन स्थित प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और शिक्षिकाओं व बच्चों के सामने ही अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोन के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप 14 अक्टूबर को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे उसने पहले शिक्षकों से अभद्रता की और गाली-गलौज की, फिर बच्चों और महिला शिक्षकों के सामने शर्ट उतार दी। यह नजारा देखकर स्कूल में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

देखिए वीडियो –

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और छात्रों के साथ मारपीट करता है। वायरल वीडियो में वह कुर्सी पर बैठा बुरी तरह नशे में नजर आ रहा है, उसकी जुबान लड़खड़ा रही है और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा।

वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *