Kanker Accident: खड़ी ट्रक से जा टकराई बस, 12 यात्री घायल

Kanker Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। बस तेज रफ्तार में थी और घना कोहरा (धुंध) होने के कारण चालक को सामने खड़ी ट्रक नजर नहीं आई। परिणामस्वरूप बस ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *