Raipur Holiday: रायपुर में 3 दिन का स्थानीय अवकाश, सभी सरकारी कार्यालय बंद

Raipur Holiday: रायपुर जिले में आगामी त्योहारों के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले और राजधानी क्षेत्र स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व के अवसर पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।

इन तीनों अवसरों पर रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी विभागों को इसकी जानकारी दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *