Raipur News: रायपुर में नो-फ्लैक्स जोन के नियमों की अनदेखी, धड़ल्ले से लगा रहे बैनर-पोस्टर

Raipur News: राजधानी रायपुर में शहर को अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के लिए बनाए गए नो-फ्लैक्स जोन के नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। डीडीयू नगर और साइंस कॉलेज इलाके में प्रतिबंध के बावजूद सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर धड़ल्ले से मंत्रियों के फ्लैक्स और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।

नगर निगम ने रायपुर की प्रमुख सड़कों को नो-फ्लैक्स जोन घोषित किया है। इसके तहत सड़क डिवाइडर, बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह के अनाधिकृत फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर या प्रचार सामग्री लगाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए संबंधित मार्गों पर नो-फ्लैक्स जोन के बोर्ड भी लगाए गए हैं।

इसके बावजूद डीडीयू नगर और साइंस कॉलेज क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बैनर-पोस्टर लगाये जा रहे हैं। तस्वीरों में नो-फ्लैक्स जोन के बोर्ड के आसपास ही मंत्रियों के बड़े-बड़े पोस्टर और फ्लैक्स लगे दिखाई दे रहे हैं।

नगर निगम के नियमों के मुताबिक, अवैध फ्लैक्स-बैनर मिलने पर उन्हें हटाने की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाना है। वहीं, हटाने में आने वाला खर्च संबंधित विज्ञापनकर्ता से वसूल करने का प्रावधान है। लेकिन शहर के कई इलाकों में नियमों का पालन नहीं होने से सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदारों की नजर इन अवैध पोस्टरों पर क्यों नहीं पड़ रही है।

इन मार्गों को घोषित किया गया है नो-फ्लैक्स जोन

  • जीई रोड: टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए तेलीबांधा थाना मुख्य मार्ग।
  • पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज तक।
  • भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल रोड सिग्नल तक और मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन क्षेत्र।
  • एनआईटी रायपुर से गोल चौक होते हुए रायपुरा चौक तक।
  • जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक।
  • महिला थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *